महर्षि विद्या मंदिर में कॉलेज संस्थापक महर्षि महेश योगी का जन्मदिन ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रेरणाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
समारोह का शुभारंभ गुरु पूजा और मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने नाटक, देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य तथा फिल्मी गीतों पर नृत्य करके धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से गणेश वंदना, सारे जहां से अच्छा, बच्चे मन के सच्चे, बोले चूड़ियां, एक राधा एक मीरा, लुंगी डांस, पंजाबी डांस, मेंहदी लगा के रखना, मइया यशोदा, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, सत्यम् शिवम सुंदरम आदि कार्यक्रम खूब सराहे गए। इसके अलावा कई बच्चों ने चुटकुले, कविताएं आदि सुनाकर तालियां बटोरीं।
निरंकार शरण के संचालन में हुए समारोह में प्रधानाचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और महर्षि महेश योगी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रंजना श्रीवास्तव, आरती अवस्थी, प्रभास मिश्रा, मीनाक्षी, नेहा, निरंकार श्रीवास्तव, शिल्पी गुप्ता, कुलदीप, कविता, नीलाक्षी, पवन, अंजली, स्मृति, प्रभाकांत, अमन, स्मृति मिश्रा, अरुण, विनोद, दर्शन लाल, शीला, राजेश, अनीता आदि का योगदान रहा।