फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रास्ते में कार रोकने का विरोध करने पर कॉलोनी के गार्ड को पीटा

विज्ञापन
पुलिस चौकी अजीजगंज में तहरीर देने पहुंचे साउथ सिटी के लोग व गार्ड। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साउथ सिटी कॉलोनी में शुक्रवार को दोपहर गेट के पास रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर काॅलोनी समिति के अध्यक्ष विवेक विद्रोही और सदस्य धर्मपाल रैना के साथ कुछ लोगों का विवाद हो गया। बाद में विवाद बढ़ने पर कार लेकर आए लोगों ने कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड रोजा क्षेत्र के लोधीपुर निवासी संजय डेविड को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे पिट रहे गार्ड को बचाकर विवाद शांत कराया। बाद में गार्ड संजय ने काॅलोनी समिति के कई सदस्यों के साथ अजीजगंज पुलिस चौकी जाकर घटना की तहरीर दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें