राजवीर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। बृहस्पतिवार को ऑटो की पिकअप से टक्कर हो गई। आमने-सामने वाहन टकराने से ऑटो चालक राजवीर(32) की मौत हो गई। खुदागंज के गांव भोजपुर निवासी राजवीर ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे मीरानपुर कटरा-खुदागंज मार्ग पर ग्राम भुडिया के सामने ऑटो व पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप मीरानपुर कटरा से खुदागंज की ओर जा रहा था। जबकि राजवीर ऑटो लेकर खुदागंज से कटरा की तरफ आ रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर गौरव त्यागी ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। संवाद