बेसिक एवं माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर अशासकीय शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।
ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक भी बच्चों को शिक्षा देकर समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। कहा कि विभागीय अधिकारियों और लिपिकों की ओर से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बेसिक मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पहले की तरह छात्रवृत्ति दिलाई जाए।
प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज यादव, राजेश वर्मा, आलोक सिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान, ओमपाल मौर्य, अनुज मिश्रा, रामवीर वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, भोजराम, अशोक सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप मिश्रा, राधेश्याम यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, किरन प्रजापति, अखिलेश आदि शामिल रहे।
शिवकुमार और विकास बने जिला उपाध्यक्ष
शाहजहांपुर। यूपीटीईटी प्राथमिक प्रशिक्षु शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश शंकर दीक्षित एवं प्रदेश प्रभारी अवनीश यादव की संस्तुति पर शिवकुमार और विकास पाल को जिला उपाध्यक्ष एवं दिनेश पाल को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही पुवायां ब्लाक कमेटी का गठन भी किया गया। पुवायां ब्लाक में प्रवीण गुप्ता को अध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता को महामंत्री, अरविंद शर्मा को उपाध्यक्ष, गौरव त्रिपाठी मंत्री, पंकज गुप्ता मीडिया प्रभारी और विकास चंद्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा और जिला प्रभारी राजेश प्रजापति भी मौजूद रहे।