शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने की वजह से तापमान और गिरने की संभावना है। अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी।