फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अक्तूबर के पहले सप्ताह में ठंड दे सकती है दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक और दो अक्तूबर को बारिश होने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। अक्तूबर की शुरुआत में ही गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक या दो अक्तूबर को बारिश हो सकती है। इससे मौसम में परिवर्तन होगा और हल्की ठंडक शुरू हो जाएगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और बुधवार को अधिकतम तापमान तो सामान रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक गरमी से छुटकारा मिलने जा रहा है। अभी रात में हल्की ठंडक शुरू हुई है। अक्तूबर की शुरुआत से ही दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें