पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर शान के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
रंग-बिरंगी झालरों से घरों को सजाया, रात में चिरागां भी हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। घरों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाने के साथ रात में मोमबत्ती व चिराग जलाकर रोशनी की गई। फातेहाख्वानी भी कराई गई। दूसरी ओर तहरीक दावत-ए-इस्लामी की ओर से जुलूस-ए-मीलाद को भव्य तरीके से निकाला गया। हजारों लोगों ने सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाएं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। इस दौरान मुल्क व कौम की तरक्की व बीमारों के लिए दुआ की गई।
सुबह फज्र की नमाज के बाद स्टेशन वाली नूरी मस्जिद के पास मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत कराई गई। करीब आठ बजे शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया।
जुलूस अशफाक नगर चौकी से जलालनगर बजरिया, पुवायां रोड, रोडवेज बस अड्डा, ओवरब्रिज, लाल इमली चौराहे होते हुए घंटाघर के पीछे कटहल वाली मस्जिद में समाप्त हुआ। इस दौरान हजारों लोग हाथों में हरे परचम लेकर पत्ती-पत्ती फूल-फूल, या रसूल-या रसूल के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत हुआ। धार्मिक स्थलों के पास वालंटियर्स ने खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। इस बीच नात-मनकबत को गुनगुनाते हुए लोग चल रहे थे। समापन पर हाफिज अनीस अत्तारी ने दुआ की, साथ ही एडीएम प्रशासन संजय पांडे, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार, इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह को दावत-ए-इस्लामी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, शाहिद अनवर कुरैशी, अशफाक उल्ला खां, राहत अली खां, सैयद कासिम रजा, गुलाम गौस खां, अब्दुल कादिर खां, हाजी वसीम खां, तारिक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों व ईदगाह कमेटी ने पुष्प वर्षा की
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस में घंटाघर पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत किया। इसी तरह ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां ने फूल बरसाए। व्यापारी नेता मधुरेश गुप्ता,उवैस हसन खां, मोहम्मद सलाउद्दीन, रुपेश बोहरा, विपुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
-
ग्रामीण इलाकों में भी अदब के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी
मिर्जापुर। क्षेत्र के ग्राम उदयपुर भूड़ा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रधान नावेद खां व बाबू खां की निगरानी में सुबह नौ बजे गांव की मस्जिद के जुलूस शुरू हुआ। लोगों को जगह-जगह लंगर बांटा गया। जुलूस का नेतृत्व मौलाना तौहीद खां, सरफराज खां, अहमद यार खां,मोहम्मद दियार खां, तौहीद खां,इब्ने हसन,असलम खां,जाहिद खां आदि कर रहे थे।
तिलहर। मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित मदरसा शमशिया फैजाने हातिम से शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम, शहर इमाम हाजी मोहम्मद स्वाले उर्फ शददन मियां व खानकाहे शमशीरिया के सज्जादानशीन सैयद इफ्तिखार अली के नेतृत्व में जुलूस-ए-मीलाद निकाला गया। नगर पालिका चेयरमैन हाजरा बेगम के पति पूर्व अध्यक्ष इमरान खान ने स्वागत किया। सज्जादनशीन इकबाल हुसैन फूल मियां ने आभार व्यक्त किया।
निगोही में मदरसा वली उल उलूम से मदरसे के बच्चे चादरपोशी करने के लिए निकले। उसके बाद हाफिज हुसामुद्दीन की मजार पर नातिया कलाम पढ़ते हुए चादरपोशी की गई। हाफिज हाशिम कादरी, मौलाना तारिक कादरी, शाहिद हुसैन मौजूद रहे।
मीरानपुर कटरा में मोहल्ला मुगलान के नादिर उलूम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। मौलाना अबसार अहमद नूरी ने सदारत करते हुए रसूल के बताए रास्ते पर चलने की ताकीद की। सरकार की आमद मरहबा की गूंज पूरे कसबे में रही। हजरत सरवर महमूद कलीमी उर्फ एहशाम मियां, सैयद डॉ.असद अहमद कलीमी, नगर पंचायत चेयरमैन मुख्तियार मसूदी, पूर्व चेयरमैन समी उश्शान खां, आरिश खान ने शिरकत की। जुलूस का खानकाह ए कलीमियां व खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में जोरदार स्वागत किया गया। समापन मुगलान मोहल्ले में हुआ। मुख्य आयोजक मिर्जा अजीम बेग, लियाकत खान ने आभार जताया। संवाद
-
इस्लाम के बताए रास्ते पर चलें
शाहजहांपुर। जामा मस्जिद गुलजार फैक्टरी स्टेट में ईद मिलादुन्नबी के जलसे का आयोजन किया गया। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी पर रोशनी डाली। मौलाना नईम उल्ला खां ने कहा कि हमारा हर अमल ऐसा हो, जो अल्लाह व उसके रसूल को पसंद हो। जामिया फातिमा के संस्थापक मौलाना सैयद अहसन मियां ने कहा कि इस्लाम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर ओसीएफ के महाप्रबंधक अखिलेश कुमार, हाफिज रियासत उल्ला, सैयद आले मुस्तफा, शकील अहमद सकलैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल शहर के लोग। संवाद
जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल शहर के लोग। संवाद
जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल शहर के लोग। संवाद
जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल शहर के लोग। संवाद