फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से सीएनजी कर्मी की मौत, एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विशेष कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी 35 वर्षीय विशेष कुमार उर्फ पंकज की बाइक में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप से टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आरोप है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं लगाई गई। इसके चलते पंकज की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

विशेष कुमार वर्ष 2021 से तिलहर में सीएनजी पंप पर कार्य करते थे। मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे हाईवे स्थित सरयू पुलिया के पास पहुंचे। तभी पीछे से आई तेज तेज रफ्तार पिकअप से बाइक में टक्कर लग गई।
जोरदार टक्कर लगने से विशेष कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में काफी चोट आई। उन्हें सीएचसी भेजा गया। जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल को 108 एंबुलेंस से रेफर किया। उनके साथ पिता श्रीकृष्ण भी थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के साले अनिकेत ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में विशेष कुमार को ऑक्सीजन नहीं दी गई।
विज्ञापन


चार महीने की गर्भवती है पत्नी, परिवार में मातम
पंप ऑपरेटर विशेष कुमार का तीन साल का पुत्र अयान भी है। उनकी पत्नी पूनम चार महीने की गर्भवती है। विशेष कुमार की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। उनकी मौत की खबर सुनकर पूनम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

एंबुलेंस में घायल को ऑक्सीजन नहीं दिए जाने की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई सूचना भी नहीं दी है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

- ओमेंद्र राठौर, नोडल अधिकारी, 108 एंबुलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें