फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, पुरवाई से बढ़ेगी सर्दी

Sat, 28 Dec 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार शाम से बादल छाए रहने के कारण रात में उमस होने से न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को सुबह से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलनी शुरू हुई तो दिन में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री घटकर 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और दिन में पुरवाई के झोंके सर्दी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

गत सप्ताह की तुलना में दिन और रात का तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को दिन में हवा की रफ्तार धीमी रही। शुक्रवार सुबह से ठंडी हवा के झोंके सर्दी बढ़ाने लगे। बादलों ने धूप का रास्ता रोका तो दिन में भी सर्दी बनी रही। सूर्यास्त के बाद खुले स्थानों पर ठिठुरन महसूस होने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्वी हो जाने से अब सर्दी बढ़ेगी। उनका कहना है कि बैरोमीटर सूचकांक में 20 अंक की भारी गिरावट वायुदाब में कमी का संकेत है। इसे देखते शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहने की संभावना है। बताया कि हवा की वजह से सुबह कोहरा कम रहेगा, लेकिन ठिठुरन महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें