खुटार। गांव महोलिया वीरान निवासी रामगोपाल के पिता 85 वर्षीय पूरनलाल मंगलवार सुबह दस बजे घर से निकले और देर शाम तक नहीं लौटे। उनकी तलाश की गई। गोमती नदी किनारे बकरी चरा रहे लोगों ने रामगोपाल को बताया कि उन्होंने पूरनलाल को नदी की ओर जाते देखा था। तलाश करने पर पूरनलाल के कपड़े, डंडा नदी के किनारे रखा मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महोलिया वीरान गोमती घाट पर रामगोपाल की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक पूरनलाल का कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि अंधेरा होने के कारण पूरनलाल की तलाश रोक दी गई है। बुधवार सुबह फिर से तलाश कराई जाएगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर वापस चली गई। संवाद