शाहजहांपुर। तिलहर बीआरसी के लिपिक अशोक कुमार को गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर बीईओ की रिपाेर्ट पर बीएसए दिव्या गुप्ता ने निलंबित कर दिया।
बीईओ तिलहर नागेंद्र सिंह ने बताया कि लिपिक अशोक कुमार गलत तथ्य प्रस्तुत कर रहे थे। आईजीआरएस में गलत रिपोर्ट लगा दी। छात्र संख्या भी सही से प्रस्तुत नहीं की। इस तरह पत्रावली में गड़बड़ी की गई। आरोप है कि शिकायतकर्ता से मिलकर विभाग के खिलाफ पत्राचार कराया। पूरे मामले की रिपोर्ट बीएसए दिव्या गुप्ता को भेजी गई। जिसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। संवाद