फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी की परीक्षा देते पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी

Sat, 25 Apr 2015 11:08 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा परिषद के अंतर्गत चल रही मुंशी, मौलवी, फाजिल की परीक्षा में शनिवार को एक केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। यह परीक्षार्थी किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जब तक मामले की जांच होती, पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी भाग निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदरसा फैजाम बाड़जई पेशावरी में प्रथम पाली में मौलवी की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक अशफाक हुसैन राउंड पर थे, उन्हें एक परीक्षार्थी पर शक हुआ, जब उन्होंने उसके प्रवेश पत्र और फार्म से फोटो की पहचान की तो पता चला कि वह फर्जी रूप से परीक्षा दे रहा है। उसके प्रधानाचार्य को बुलाकर जब पहचान कराई गई तो उन्होंने अपने यहां का छात्र होने से मना कर दिया, इसी बीच वह परीक्षार्थी सभी को चकमा देकर भाग गया। केंद्र व्यवस्थापक ने लापरवाही के आरोप में कक्ष निरीक्षक सलीम अहमद और शकील अहमद को कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें