शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत भजपाइयों ने मंदिरों पर सफाई कर सेवा कार्य किया।
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर सिंह के साथ भाजपाइयों ने अजीजगंज के सरदार भगत सिंह पार्क स्थित मंदिर में सफाई कार्य किया।
ब्रज बहादुर ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम को दिव्य, भव्य रूप दिया है। उसी तरह से हम भी अपने आसपास मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें दिव्य रूप देने का काम करेंगे। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजय कुमार, संजीव राठौर, दिलीप गुप्ता, रामकुमार, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने कछियानी खेड़ा मंदिर पर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव चैनू, राजीव राठौर, अभय राजपूत, सुधीर बाबू गुप्ता आदि शामिल रहे।
कछियानी खेड़ा स्थित मंदिर पर सफाई करते भाजपाई- फोटो : SHAHJAHANPUR