फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर पंचायत की बैठक में साफ-सफाई, पथ प्रकाश पर दिया जोर

Fri, 16 Jun 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बंडा के नगर पंचायत भवन में सभासदों के साथ बैठक करते अध्यक्ष मोहम्मद इश्हाक उर्फ बड़े लल्ला।संवाद
विज्ञापन
बंडा। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में सभी वार्डों में एक समान विकास कराने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी। प्रस्तावों को आमसहमति से पास कर दिया गया। इसमें साफ-सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था पर जोर रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सुंदरीकरण और विकास कार्यों के लिए शासन स्तर से बंडा को 8.97 करोड़ रुपये दिए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक उर्फ बड़ेलल्ला ने अधिशासी अधिकारी शिरीष मिश्रा व सभी सभासदों के साथ बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के निर्माणाधीन इमारत में बैठक की। बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा की गई। सभी वार्डों में दो सफाईकर्मी, एक हाईमास्ट लाइट, पांच स्ट्रीट लाइट, दो हैंडपंप और एक सोलर पैनल पंप लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी सभासदों को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने कहा कि बंडा के मुख्य चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा जिसकी जगह प्रशासन तय करेगा। इस दौरान उमेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अजीत सिंह, कृष्णगोपाल मिश्रा, राजीव कुमार, मोहित मिश्रा, मुनेंद्र सिंह, सरनाम सिंह, पुष्पा सरोज, समसुन निशा आदि नगर पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


खुदागंज में आय बढ़ाने के स्रोतों पर किया विचार
खुदागंज। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक की अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा सिंह ने की। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश आदि की समीक्षा की गई। नगर पंचायत के आय बढ़ाने के स्रोतों पर विचार किया गया। इस दौरान तालाब आदि के सुंदरीकरण, कुचई घाट का सुंदरीकरण, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों के सुंदरीकरण पर विचार किया गया। कई सभासदों ने अपने वार्डो में साफ-सफाई व सड़क निर्माण कराने की बात की। बैठक में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें