फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के खिलाफ सड़क पर उतरे सफाईकर्मी 

Thu, 27 Jul 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पर समस्याओं का निस्तारण न करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने गुरुवार को तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश वाल्मीकि के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि उन्होंने समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर 20 और 26 जुलाई को ईओ डीएस वर्मा को ज्ञापन दिए थे लेकिन उन्होंने समस्याएं निपटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। आरोप लगाया कि ईओ ने पालिका के आरोपी लिपिक से साठगांठ कर ली है, जिसके चलते वह उसे बचाने में जुटे हुए हैं, जबकि उनकी समस्याएं निस्तारित न होने और दो माह का वेतन न मिलने से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। ज्ञापन में समस्याओं के निस्तारण को ईओ को निर्देशित करने और लिपिक के खिलाफ  कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मौके पर मुकेश, राजन, अरुण, रामवीर, बाबू, अमित, धीरज, गोविंद, विमल, मिथुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें