फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: स्कूल में कक्षा सात के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, मां ने लगाया पिटाई का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 05:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कलान स्थित लाला मथुरा प्रसाद संस्कृत विद्यालय में एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की मां ने पिटाई का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। 
विज्ञापन
छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव जखिया निवासी अंकित (15 वर्ष) की मंगलवार को लाला मथुरा प्रसाद संस्कृत विद्यालय में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद विद्यालय का स्टाफ ताला लगाकर चला गया। मृतक की मां ने स्कूल पहुंचने में देरी होने पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अंकित स्कूल गया था। सुबह नौ बजे उसकी मां सरोजनी के पास कॉल किया गया कि अंकित अचानक बेहोश होकर गिर गया है। सूचना पर परिजन विद्यालय पहुंचे और उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित कक्षा सात का छात्र था। 

मां ने लगाया बेटे की पिटाई का आरोप 
मृतक की मां सरोजनी ने आरोप लगाया कि स्कूल देर से पहुंचने पर बेटे की पिटाई की गई थी, जिससे उसे गंभीर चोट आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन ने समय पर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया और जमीन पर लिटाए रखा। 
विज्ञापन

घटना के बाद स्कूल स्टाफ ताला लगाकर चला गया। सूचना पर सीओ जलालाबाद दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें