रोजा। क्षेत्र के जमुका गांव में बृहस्पतिवार शाम खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इसमें दस लोग घायल हो गए। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है।
एक पक्ष के सियाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद रामगोपाल, शम्भू, प्रेमपाल, मित्रपाल, अभिषेक, विपिन और उनकी घर की महिलाओं ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। उनके साथ उनकी पत्नी सविता, राजवीर और अजयवीर घायल हो गए। दूसरे पक्ष से दिव्यांग रामगोपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गालियां देने का विरोध करने पर सियाराम, राजवीर, अजयवीर, कृपाल और सविता ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। बेटा मित्रपाल, पत्नी रेशमा और बहू स्नेह भी घायल हो गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद