कलान। क्षेत्र के ग्राम टढ़ई में बुधवार शाम दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। गौरव नीम का पेड़ काटने गए। वहां विनोद ने विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद परिवार के लोग आ गए और मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर चल गए। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद