फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी के घर पहुंची किशोरी तो हो गया हंगामा, दोनों पक्षों के लोग भिड़े, जमकर हुई मारपीट

Tue, 24 Mar 2026 04:25 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। अचानक हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज इलाके में एक किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंची और उससे निकाह करने की जिद पर अड़ गई। इसकी जानकारी जब किशोरी के परिजनों को हुई तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। छत से ईंट-पथराव फेंके गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के छह दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर की है। बताते हैं कि गांव निवासी युवक का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किशोरी चुपचाप अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई। वह प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। किशोरी को घर पर न देख परिजनों ने उसकी तलाश की जिसके बाद वह युवक के घर पहुंच गए।

किशोरी को प्रेमी के घर में देख उसे पकड़ कर ले जाने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया फिर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल दोनों पक्षों ने शाम तक तहरीर नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें