फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा में कांवड़ियों पर छींटाकशी के बाद दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
बंडा के भाभी गांव में विवाद के बाद थाने पर ​शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के भांभी गांव में मंगलवार शाम कांवड़ियों पर छींटाकशी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने कांवड़ियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान एक व्यक्ति के कपड़े फट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग शनिवार को कांवड़ लेकर गोला गए थे। रविवार को कांवड़ यात्रा पूरी हो गई। सोमवार को शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। गांव के सर्वेश सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कांवड़ लेकर जा रहे कुछ लोगों पर टिप्पणी कर दी। इसी बात पर शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई।
सर्वेश का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे अरुण सिंह, सुरेंद्र सिंह और आशीष सिंह के साथ भी मारपीट की गई। विवाद के दौरान एक व्यक्ति के कपड़े फट गए। सर्वेश सिंह ने चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विवाद की सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक और इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गांव की एक दुकान पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें