परौर (शाहजहांपुर)। शादी समारोह में वर व वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव इटौलिया निवासी युवक से तय की थी। शुक्रवार को बरात आई थी। बग्गी पर दूल्हे के स्वागत के दौरान आईं महिलाओं और बरातियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और मारपीट हो गई। जूते-चप्पलें भी चले। इसके बाद युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा। किसी पक्ष ने थाने में कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। संवाद