शाहजहांपुर। जिले में उर्वरक संकट के बीच प्रशासन ने जिले में खाद के पर्याप्त स्टाक का दावा किया है।
विज्ञापन
एआर को-ऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 129 समितियां हैं। उर्वरकों में यूरिया की उपलब्धता 7025 टन है। इसमें 3500 टन यूरिया वितरण के लिए सभी समितियों पर उपलब्ध करा दी गई है।
3525 टन यूरिया पीसीएफ बफर में सुरक्षित है। इसी प्रकार 964 टन डीएपी वितरण के लिए समितियों को उपलब्ध कराई गई है। 4118 टन डीएपी पीसीएफ बफर में सुरक्षित है। छह मई को 2135.15 टन उर्वरक यूरिया 66 समितियों व संघों को आवंटित की जा चुकी है। इसके साथ रविवार को 1073.25 टन उर्वरक यूरिया को डीएम ने आवंटित किया है।
वहीं, सोमवार को तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप से मुलाकात कर क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खाद की कमी के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद