फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पर्याप्त खाद की उपलब्धता का दावा, यूरिया 36 हजार टन से अधिक मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी विकास शर्मा और सहायक आयुक्त सहकारिता गणेश गुप्ता ने यह जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले के बिक्री केंद्रों पर 36128 टन यूरिया मौजूद है। इसके साथ ही 18690 टन फास्फेटिक उर्वरक भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

निजी बिक्री केंद्रों पर 3210 टन यूरिया और 16313 टन फास्फेटिक उर्वरक है। खरीफ सीजन 2026 में निजी केंद्रों से 41742 टन यूरिया और 5354 टन फास्फेटिक उर्वरक वितरित किया जा चुका है। सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि सहकारी क्षेत्र में 4024 टन यूरिया और 23770 टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है।
सहकारी केंद्रों से खरीफ सीजन 2026 में 29531 टन यूरिया और 5274 टन फास्फेटिक उर्वरक का वितरण हुआ है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि किसानों की मांग के अनुसार यूरिया सात बोरी प्रति हेक्टेयर की दर से उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर वर्तमान में 4400 टन यूरिया वितरण के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, 2800 टन फास्फेटिक उर्वरक भी वितरण के लिए मौजूद है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को समय पर उर्वरक मिल सकें। अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया है। संवाद
-
सट्टा प्रदर्शन को लेकर कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण



पुवायां। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में केन हेड सुग्रीव पाठक के नेतृत्व में गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन, फसल प्रबंधन और फसल सुरक्षा के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। केन हेड ने क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी और फील्ड स्टाफ को ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। गन्ना सर्वे प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से फसल का प्रकार, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर को चेक करने और कमी होने पर मौके पर ही सही कराने के लिए कहा गया। फसल सुरक्षा और फसल प्रबंधन के लिए गन्ने में लगने वाले रोग और कीटों और उनसे बचाव की जानकारी दी गई। नए किसानों को सदस्यता के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। केन हेड ने किसानों से अपील की है कि बारिश में जिन किसानों को गन्ना गिर गया है, वह गन्ने को 48 घंटे के अंदर बंधाई करा दें, जिससे गन्ने की फसल में होने वाले नुकसान से बचा जा सके। प्रशिक्षण में जोनल प्रबंधक धीरज मिश्रा, शोभित कुमार, निर्मल सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें