शाहजहांपुर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए सरकारी कर्मचारियों के जिला स्तरीय ट्रायल अब 13 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे हथौड़ा स्थित स्टेडियम में होंगे।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 18 और 19 अगस्त को बरेली स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। यहां चयनित प्रतिभागियों को 24 और 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेना होगा, जो प्रदेश के विभिन्न मंडलों एवं जनपदों में आयोजित किए जाएंगे।
ट्रायल में 45 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पूर्णकालिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। नगर निगम, नगर परिषद, बोर्ड, पुलिस विभाग आदि के अधिकारी एवं कर्मचारी इन चयन ट्रायल में पात्र नहीं होंगे। संवाद