फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गहरे हुए एनएच पर गड्ढे, हुलासनगरा फाटक पर चार घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लगातार बारिश होने से लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सफर करना दुश्वार हो गया है। हाईवे पर कीचड़ और गड्ढे होने से मंगलवार को हुलासनगरा फाटक पर नेशनल हाईवे करीब चार घंटे जाम रहा। इस दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग से लेकर शाहजहांपुर की ओर मीरानपुर कटरा और बरेली की तरफ फतेहगंज पूर्वी तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। इस दौरान जाम में फंसे लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे का हुलिया बिगाड़ कर रख दिया है। हाईवे के गड्ढों की वजह से मंगलवार को हुलासनगरा रेलवे फाटक पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। बारिश की वजह से नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। एक तरफ मुख्य चौराहे पर साइड रोड बुरी तरह से उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस कारण यहां से वाहनों के गुजरने पर गड्ढों में फंसने का खतरा रहता है। वहीं मुख्य चौराहे पर भी आए दिन जाम के हालात हो जा रहे हैं। इसके अलावा
वहीं, हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क उखड़ चुकी है। गड्ढों की वजह से फाटक खुलने पर भी वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाते हैं। कीचड़ और रोड की साइड में पानी भरने से वाहन एक लेन में ही चलते हैं। ट्रेन आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होते ही लंबा जाम लग जाता है। जब क्रॉसिंग खुलती है तो धीमी रफ्तार के चलते वाहन निकल भी नहीं पाते और क्रॉसिंग के फिर बंद हो जाने का समय हो जाता है।
विज्ञापन

इसी के चलते मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर करीब दो बजे से जाम लगना शुरू हो गया। शाम करीब छह बजे तक कटरा की आबादी के करीब जाम आ पहुंचा। करीब तीन किमी लंबे लगे जाम की वजह से वाहन चालकों को 20 मिनट के सफर को तय करने में घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे खास बात यह है कि हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम लगने की दशा में छोटे वाहन चालक वाहनों को जैतीपुर और गांव कसरक होकर निकाल ले जाया करते थे। इन दोनों वैकल्पिक रास्तों में भी गड्ढों की भरमार हो चुकी है। ऐसे में छोटे वाहनों का उन मार्गों से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें