फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई इलाकों में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के दौरान रविवार को तेज हवा चलने से कई जगह बिजली की लाइनों में खराबी आ गई, जिससे बिजली गुल रही। रोजा में 33 केवी हाईटेंशन लाइन का जंपर जल गया, जिससे सभी फीडरों से सप्लाई घंटों ठप रही। इधर, शहर में कई स्थानों पर 11 केवी लाइनों में शार्ट सर्किट होने से उन इलाकों की बिजली गायब रही।
विज्ञापन

रोजा में बारिश शुरू होने के बाद करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रही, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे अड्डा चौराहा के पास 33 केवी लाइन के तार तेज हवा से हिले तो उसका एक जंपर जल उठा। इससे इनकमिंग लाइन में खराबी आने से इलाके के मिश्रीपुर, केरूगंज, रोजा टाउन, रोजा रेलवे, औद्योगिक आस्थान और जमुही फीडर से जुड़ी रेलवे कालोनियों समेत करीब तीन हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। रोजा बाजार, बल्लिया गांव और आदर्श नगर कालोनी में भी बिजली का संकट पैदा हो गया।
बारिश रुकने पर जंपर बदलने का काम दोपहर करीब दो बजे शुरू हो सका। बाद में लाइन चालू करते ही फिर से ट्रिप हो गई। प्रभारी अवर अभियंता गुलशन कुमार के अनुसार 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग कराकर उस हिस्से की खोज की जा रही है, जहां तार आपस में टकराने से ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो रही है। शाम तक बिजली सप्लाई चालू न होने से रेाजा रेलवे कालोनियों में रहने वाले रनिंग स्टाफ में शामिल टीटीई, गार्ड, लोको पायलट आदि ऐसे लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई जो ड्यूटी पर जाने से पहले अपने मोबाइल, वाकी-टॉकी आदि रिचार्ज नहीं कर सके।
विज्ञापन

इधर, शहर मेें ककरा कलां उपकेंद्र की 33 केवी लाइन सुबह नौ बजे ट्रिपिंग से बंद हो गई। लाइन ठीक करने पर दोपहर करीब 12 बजे कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन बाद में फिर लाइन ट्रिप कर गई। अपराह्न करीब दो बजे के बाद दोबारा लाइन चालू की गई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
इसके अलावा अब्दुल्लागंज और निगोही रोड गदियाना चुंगी स्थित उपकेंद्रों की 11 केवी लाइनों के जंपर जलने से जियाखेल, मतानी, बक्सरिया, मोहम्मद जई, गदियाना, जलालनगर, ऐमनजई जलालनगर, स्टेशन रोड (आंशिक), लोहारों का चौराहा, आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, विश्वकर्मा चौक, बीबीजई हद्दफ, सुभाषनगर, प्रोफेसर कालोनी, मामुड़ी आदि क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजलीगुल रही। बहादुरगंज और ककरा उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति के अनुसार तेज हवा चलने से पहले अधिकांश लाइनें बंद कर दिए जाने से शहरी क्षेत्र के बिजली नेटवर्क में कोई बड़ी खराबी नहीं आई, लेकिन लाइनें भीग जाने से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें