फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं में आई मामूली नमी, तौल रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों के बाहर लगा गेहूं भीग गया। ट्रकों पर गेहूं की लोडिंग होती रही लेकिन किसी भी केंद्र प्रभारी ने गेहूं को ढकने की जहमत नहीं उठाई। केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से काफी गेहूं खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई। इस दौरान मंडी में लगे 13 सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं के ढेर और बोरो के चट्टों पर कहीं भी त्रिपाल नहीं डाला गया जिससे गेहूं बारिश में भीग गया। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से कई कुंटल गेहूं भीग जाने की आशंका बनी हुई है। बताते हैं कि इस दौरान क्रय केंद्रों पर ट्रांसपोर्टिंग का काम हो रहा था ट्रकों में गेहूं लोड किया जा रहा था लेकिन केंद्र प्रभारियों ने लापरवाही दिखाते हुए गेहूं पर त्रिपाल नहीं डाला जिससे गेहूं खुले में भीगता रहा।
वहीं, मंडी समिति सचिव जगदीश प्रसाद वर्मा ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारी के पास त्रिपाल की व्यवस्था है, यदि बारिश के दौरान उन्होंने त्रिपाल नहीं डाला है और बरसात से गेहूं भीगकर खराब होता है तब उसकी जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की है। खराब गेहूं होने पर उसका भरण पोषण केंद्र प्रभारी को करना होगा
विज्ञापन

बारिश से गेहूं में आई मामूली नमी, तौल रही जारी
पुवायां। बुधवार को खुटार, बंडा और पुवायां में आंधी के साथ हल्की बारिश से सेंटरों पर पड़े गेहूं में मामूली नमी हो गई। बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप में गेहूं जल्द ही सूख गया, जिस कारण तौल का कार्य प्रभावित नहीं हुआ। बारिश होने पर किसानों ने गेहूं के ढेर पर तिरपाल आदि भी डालकर गेहूं को भीगने से बचाया। खुटार में बुधवार शाम को बारिश के बाद रात में भी बारिश हुई और ओले भी गिरे। ओले कुछ ही देर गिरने के बाद बंद हो गए, इससे किसानों ने चैन की सांस ली। बंडा मंडी में लगे सेंटरों पर पहले से तौला गया गेहूं उठाए जाने के कारएा तौल प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें