फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत बनेगा मीरानपुर कटरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने कटरा नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष में चार करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सांसद अरुण कुमार सागर एवं विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ पत्राचार कर कटरा नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत में शामिल किए जाने की मांग की थी। इसके सापेक्ष शासन द्वारा प्रतिवर्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत जिले में एक नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया जाता है। इसमें प्रतिवर्ष चार करोड़ की ग्रांट भेजी जाती है। इसी के चलते कटरा नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया गया है। इसके लिए शासन को नगर की सड़कों के लिए करीब दो करोड़ की योजनाओं को भेजा गया है। शासन से ग्रांट मिलते ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ अवनीश कुमार गंगवार ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत के तहत मिलने वाली ग्रांट के लिए अलग से खाता खोला जाता है। इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें