फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 14 क्विंटल पॉलीथिन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में केरूगंज-बिसरात मार्ग पर एक ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठान समेत दो स्थानों पर छापा मारकर वहां बोरों में भरकर रखी गई 1407 किलो प्रतिबंधित की जा चुकी पॉलीथिन बरामद की। अधिकारियों ने बरामद हुई पॉलीथिन जब्त करके अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पहले केरूगंज की बांस मंडी से बिसरात घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित गर्ग ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर छापा मारा गया। तलाशी लिए जाने पर वहां पॉलीथिन से भरे 30 बोरे बरामद किए गए। वजन कराने पर हर बोरे में 25 किलो पॉलीथिन भरी पाई गई। बाद में वहीं के व्यवसायी मोहित अग्रवाल के गोदाम की तलाशी लेने पर वहां से 50-50 किलो पॉलीथिन वाले सात और 25-25 किलो पॉलीथिन से भरे 14 बोरे पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों के स्तर से दोनों कारोबारियों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें