फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

विज्ञापन
शाहजहांपुर के डीएम आवास कार्यालय में कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकरी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि, होली और पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डीएम ने इंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार शाम कैंप कार्यालय पर बैठक कर कानून एवं शांति व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में डीएम ने तैयारियों के बारे मेें फीडबैक लिया। बाद में ब्योरे को अपर्याप्त बताते हुए त्योहारों और चुनाव को अग्नि परीक्षा के तौर पर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर परंपरागत शोभायात्राएं भी निकलने की इजाजत होगी, लेकिन कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।
उन्होंने कांवड़ियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। होलिका रखने के स्थान को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने होली पर्व पर निकलने लॉट साहब जुलूस के दृष्टिगत कहा कि जहां-जहां बैरिकेडिंग का कार्य होना है, वहां यह पहले से कर लिया जाए। पंचायत चुनाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने संवेदनशील बूथों और स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को विश्वास में लेकर उनके साथ बैठकें करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आरक्षण को लेकर जो भ्रांतियां हैं, उन्हें संबंधित अधिकारी शीघ्र दूर करें। बैठक में एसपी एसआनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एएसपी सिटी, एएसपी ग्रामीण, सीओ, एसडीएम, थानों केे प्रभारी निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आपसी प्रेम से मनाएं त्यौहार
तिलहर तिलहर थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने त्यौहारों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की।
एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ परमानंद पांडे, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा, विद्युत निगम के जेई नरेंद्र कुमार, नगर पालिका के पूर्व सभासद हितेश गुप्ता रिंकू और चांद अंसारी ने भी विचार रखे। खंड विकास अधिकारी, सभासद दिलीप सक्सेना अक्कू, मोहित गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान झब्बू सिंह यादव ,बबलू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें