फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। सुबह कोहरे के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। दोपहर में करीब पांच घंटे लंबा जाम लगा रहा। हुलासनगरा क्रॉसिंग से लेकर मीरानपुर कटरा चौराहे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और रोडवेज बसों व अन्य बड़े वाहनों को जैतीपुर होते हुए फतेहगंज पूर्वी की ओर निकाला गया।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को लगे जाम से देर रात जैसे-तैसे निजात मिली थी, लेकिन रविवार को फिर भयंकर जाम लगा रहा। पुलिस ने जब मीरानपुर कटरा मुख्य चौराहे पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया तब जाकर राहत मिल सकी।
बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग जाम के लिए बदनाम हो चुकी है। रविवार को हुलासनगरा फाटक का जाम कटरा के मुख्य चौराहे तक पहुंच गया। नेशनल हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए कटरा चौराहे से लेकर हुलासनगरा फाटक तक कई जगह पुलिस लगी रही। बावजूद इसके जाम से राहत नहीं मिली तो पुलिस ने मेन कटरा चौराहे पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया। बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहनों और रोडवेज बसों को कसरक गांव होते हुए हुलासनगरा गांव होकर निकाला। साथ ही भारी वाहन खैरपुर चौराहा से होते हुए जैतीपुर से फतेहगंज पूर्वी होकर निकाले गए। चौराहे पर रूट डायवर्ट किए जाने की वजह से मेन चौराहे पर घंटों जाम की समस्या बनी रही। शाम करीब पांच बजे हुलासनगरा फाटक पर जाम से राहत महसूस होने के बाद चौराहे पर भी स्थिति सामान्य हो सकी। जाम का कारण कोहरा बताया जा रहा है। कोहरे और सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन अपनी रफ्तार नहीं पकड़ सके। बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से यातायात भार बढ़ता रहा और जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें