फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में गड़बड़ी की शिकायतों पर होगी विजिलेंस जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक अक्तूबर से शुरू हो रही धान की सरकारी खरीद में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम से जांच कराई जाएगी। साथ ही धान क्रय केंद्र बंद पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में धान खरीद के संबंध में आयोजित कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यही चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी यदि केंद्र से अनुपस्थित हैं तो उसकी प्रविष्टि केंद्र पर उपलब्ध आवागमन पंजिका पर अनिवार्य रूप से करेंगे। साथ ही पंजिका पर अनुपस्थित होने का कारण भी दर्ज करेंगे, ताकि उसकी पुष्टि की जा सके। डीएम ने कहा कि यदि केंद्र पर कोई सहायक है तो संबंधित संस्था के जिला प्रभारी उसका फोटो युक्त प्रमाणित विवरण उपलब्ध रखेंगे, अन्यथा उसे बिचौलिया मानते हुये एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र के क्रय केंद्रों का नियमित भ्रमण, निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों के निरीक्षण लक्ष्य किए निर्धारित
डीएम ने कहा कि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) प्रतिदिन छह क्रय केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर आख्या एडीएम फाइनेंस/जिला खरीद अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक प्रतिदिन पांच केंद्रों का निरीक्षण कर एडीएम फाइनेंस को दैनिक आख्या देंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला किसान जमीन से संबंधित प्रपत्र साथ लाकर स्वयं केंद्र पर उपज लेकर आती हैं तो उन्हें बगैर नंबर तोल में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

सेंटरों पर मानक नमूना का होगा प्रदर्शन
डीएम ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर धान का एक मानक नमूना प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि किसान उसी गुणवत्ता का धान लेकर आएं। यदि उपज की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं आ पाती है और किसान संतुष्ट नहीं हैं तो वह तहसील स्तर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के समक्ष अपील कर सकते हैं। क्षेत्रीय विपरण अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति 48 घंटे में निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लघु सीमांत किसानों से धान की खरीद होगी। कार्यशाला में एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश पांडेय, सभी एसडीएम, केेंद्र प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें