फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड के पास तालाब को पुनर्जीवित करने के साथ ग्रीन बेल्ट तैयार करेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ककरा में शहर भर का कूड़ा एकत्रित होता है। इस डंपिंग ग्राउंड के पास ही कभी एक तालाब हुआ करता था, जो इस समय पट चुका है। अब नगर निगम इस तालाब से मिट्टी निकालकर तालाब को पुनर्जीवित करेगा। इसके साथ ही मिट्टी से कूड़े के ऊपर ग्रीन बेल्ट (नगर वन, बॉटनीकल गार्डन, जू, स्टेडियम आदि के लिए जमीन को आरक्षित कराना) के निर्माण का निर्देश दिया। तालाब से मिट्टी निकालने के बाद जल संरक्षण, जैव विविधता और तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। वहीं उससे निकली मिट्टी-कूड़े के ऊपर और मिट्टी डालकर पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रीन बेल्ट शहर या उसके आसपास खेतों और पार्कों के साथ भूमि का एक क्षेत्र होता है। जहां लोगों को घर, कारखाने बनाने की अनुमति नहीं होती है। ककरा मोहल्ले में इस समय जहां पर कूड़ा एकत्रित किया जाता है। वहीं पर इसको विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 5000 वर्गमीटर की जगह चिह्नित की गई है। जहां पर कूड़े को बराबर करके उसके ऊपर पौधारोपण किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट का निर्माण कराए जाने से कूड़ा पड़ने वाली जगह खूबसूरत होगी और शहरवासियों को घूमने-फिरने के लिए एक अच्छा स्थान मिल सकेेगा। इसके साथ ही एमआरएफ सेंटर का निर्माण भी कराया जा रहा है, जहां पर कूड़े को निस्तारित करने का काम शुरू किया जाएगा। इस सेंटर पर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग होगा। इसके बाद गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी, तो सूखे कूड़े को प्रबंधन के लिए भेजा जाएगा। नया प्लांट बनने से पहले ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें