तिलहर के गांव रतूली के गर्रां नदी में डूबे किशोर की तलाश करते लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान 12 साल का बालक गर्रा नदी में डूब गया। गोताखोर पिछले तीन दिन से नदी में बालक को तलाश रहे हैं, लेकिन बुधवार शाम तक कुछ पता नहीं चला।
तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रतूली निवासी रामदास मौर्य का 12 वर्षीय बेटा लवकुश सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ गर्रा नदी किनारे बनकचरी तोड़ने गया था। लवकुश और उसके दोस्त नदी में नहाने लगे। नहाते समय लवकुश अचानक गहराई में चला गया, जिससे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख बाकी दोस्त नदी से निकलकर शोर मचाने लगे। इससे आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। तमाम ग्रामीणों ने नदी में कूदकर लवकुश को तलाशना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को इसका पता लगा तो कोतवाल जसवीर सिंह व फायर ब्रिगेड प्रभारी पंकज कुमार शर्मा मौके पर जा पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने नदी में जाल डालकर करीब तीन किलोमीटर तक तलाशते रहे। मगर बुधवार शाम तक लवकुश पता नहीं चल सका है। नदी में जाल डाल दिया गया है। लवकुश चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा है।