शाहजहांपुर। चार दिन पहले खुदागंज क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा है। जलालपुर को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ चारों सीमाओं को बैरीकेटिंग करके सील कर दिया गया। पूरे गांव में पुलिस मुस्तैद होने से लोग घरां में कैद हैं। यहां के दो दर्जन लोगों के सैं पल लेकर जांच को भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
हॉटस्पॉट जलालपुर में मंगलवार को पुलिस वाले गलियों में घूमते रहे। लोगों का घरों से निकलना पूरी तरह बंद है। प्रशासन ने आस्कर ग्लोबल स्कूल, लाला हरीराम इंटर कालेज, जिला परिषद इंटर कालेज, नवोदित पब्लिक स्कूल, एवं नगर पंचायत के एक मैरिज हाल को अस्थाई क्वारंटीन सेंटर बनाया है। नवोदित पब्लिक स्कूल में छह प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटी किया गया है। वहां भी पुलिस का कड़ा पहरा है। हॉटस्पाट क्षेत्र के हर मोड़ र पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मुस्तैद हैं। इनमें थाना अध्यक्ष वकार अहमद खां, प्रभारी राजस्व निरीक्षक सौरभ कुमार मिश्रा शामिल हैं।