फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में नहीं घुसने दिए वाहन, पर सामाजिक दूरी भूले लोग

विज्ञापन
गल्ला मंड़ी में दुकान के बाहर रखा सामान को हटवाती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज और केरूगंज स्थित बाजारों में सोमवार को वाहनों के आवागमन पर रोक लग गई। वाहनों को बाजार के अंदर नहीं घुसने दिया गया। जिससे बाजार में भीड़भाड़ काम नजर आई। इसके साथ ही लोगों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों के सामने गोल घेरे बनाए गए, लेकिन कोई उनमें कोई खड़ा नहीं दिखा। लोग एक दूसरे से सटकर ही खड़े हो रहे थे। जिससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे केरुगंज बाजार खुला और नौ बजे बंद हो गया। अब तक जहां बाजार में पैर रखने की जगह नहीं थी, वहां लोग आराम से टहल रहे थे। बाजार में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद था। केरुगंज चौराहे की ओर से मंडी में आने वाले वाहन चालकों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई, लेकिन कुछ लोग सब्जी मंडी के पास खाली पड़े प्लाट और दूसरी गलियों से वाहन लेकर बाजार में आ गए। जिसकी वजह से कुछ देर लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर जाम खुलवाया और सभी वाहनों को बाहर निकलवाया। नौ बजते ही पुलिस कर्मियों ने दुकानों को भी बंद कराना शुरू कर दिया। इस बीच बाजार में खरीदारी करने वाले वालों में सामाजिक दूरी को लेकर बिल्कुल भी सतर्कता नहीं देखी गई। लोग बिना मास्क लगाए बाजार आ रहे थे और आपसी दूरी का पालन करने से भी बचते दिखे।
बहादुरगंज में गल्ला मंडी के अंदर नहीं घुसे वाहन, मेन रोड पर लगा जाम
बहादुरगंज स्थित गल्ला मंडी में वाहन नहीं घुस सके, लेकिन मेन रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल प्रशासन ने बाजार में वाहनों को ले जाने पर रोक लगा दी है। जिसके बाद सोमवार को बाजारों में वाहनों को घुसने नहीं दिया गया। सुबह नौ बजे बाजार खुली और लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे। उनके वाहनों को मेन रोड पर ही खड़ा कराया जाने लगा। जिससे बाजार उधर से गुजरने वाले अन्य वाहन फंस गए और जाम लग गया।
विज्ञापन

दुकानों के सामने बनाए गए घेरे
सोमवार को बाजार में वाहनों के आने-जाने पर रोक लगने से सड़क खाली लगने लगी। लोग पैदल ही सामान खरीदने बाजार के अंदर गए। बहादुरगंज स्थित गल्ला मंडी में दुकानों से सामान खरीदने के लिए पहुंचने वालों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दुकानदारों ने गोल घेरे बनाए, लेकिन उनका कोई औचित्य नजर नहीं आया। दुकानों पर आने वाले लोग जल्दी सामान लेने के चक्कर में घेरों में खड़े ही नहीं हुए। जिससे सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती रहीं।

सदर बाजार में दूध बेचने गांव से आए लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

बिना दूरी बनाए किराना की दुकान से सामान खरीदते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

अधिक मात्रा में सामान खरीदकर ले जाते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

दूरी बनाकर सामान खरीदते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

बोरी में सामान खरीदकर ले जाते युवक । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

जैन बाजार में सामान खरीदने को लगी लोग की भीड़ । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें