फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक कराने के लिए सियाम पोर्टल पर करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। 15 जुलाई 2021 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना जरूरी है। इसके बाद जुर्माना वसूला जाएगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक कराने के लिए परिवहन विभाग ने तय की कंपनी सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के पोर्टल पर बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक कराने में कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) से करार किया है। सियाम एक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सप्लाई करेगी। कंपनी के नाम से पोर्टल बनाया गया है। इस पर जाकर वाहन चालक नंबर प्लेट बुक कर सकते हैं। इस पोर्टल पर निर्धारित फीस से लेकर सभी दस्तावेज की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया गया है। असंतुष्ट लोगों को अपने सवालों का जवाब हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से मिलेगा। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि सियाम पोर्टल पर नंबर प्लेट बुक कराने पर किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होगी।
दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन
परिवहन विभाग और सियाम के करार के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए वेबसाइट पर आवेदन करने वालों को विभाग ने कई सहूलियतें दी हैं। पहले की दिक्कतों को देखते हुए विभाग ने इस बार आवेदक के लिए हेल्प लाइन नंबर 18001200201, 9305387662, 8302825503, 93368261111 पर कॉल की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिस पर वह अपनी समस्या बता सकें।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को बनाने के लिए आवेदकों को नया प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए सियाम पर आवेदन करना होगा। - महेंद्र सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें