फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक के पहले दिन छूट मिली तो उमड़ पड़ी भीड़

विज्ञापन
शाहजहांपुर के बाजारों में बिना मास्क के घूमते लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के पहले अनलॉक के पहले ही दिन लोगों की मनमानी सड़क पर खुलकर नजरआई। बिना मास्क के घरों से बाहर निकले लोगों ने खूूूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन

लगभग तीन महीने के बाद लॉकडाउन खुलने का नजारा देखने को सुबह से लोग सड़कों पर निकल आए। घरों से बिना मास्क लगाए लोगों ने दूसरों को मुसीबत में डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बड़ी संख्या में एकदम घर निकले लोगों को देखकर दुकानदार भी असमंजस में पड़ गए। पहले तो वह समझ ही नहीं पाए कि माजरा क्या है। एकदम बाजार में भीड़ कैसे बढ़ गई, लेकिन जब उनकी समझ में आया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार से लॉकडाउन खत्म कर दिया है। कुछ शर्तें जरूर लगाई हैं, लेकिन बाजार आने जाने में अब कोई पाबंदी नहीं है। यह सोचकर उनके चेहरे पर रौनक आ गई।
वही पुलिस ने भी बाजार में मोर्चा संभाल लिया। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की नसीहत देते देने के साथ मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया। ताकि कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके। इसके बावजूद लोगों ने बेशर्मी नहीं छोड़ी और वह बिना मास्क के ही बड़ी संख्या में बाजार में घूमते नजर आए। यहां तक कि उन्होंने सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखना भी जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अब तक लगातार लॉकडाउन चल रहा था । लॉकडाउन में घरों में कैद लोग अब उकता गए थे। घर में वह अपने को सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। इसी परेशानी के चलते लोग घर से बाहर निकल पड़े। इसका नतीजा यह हुआ कि सोमवार सुबह देखते ही देखते बाजार में रौनक लौट आई। लोग महामारी को भूलकर ऐसे सड़कों पर निकल पड़े, जैसे पहले कभी कुछ हुआ ही नहीं था। उनके इस व्यवहार से अन्य लोग भी मुसीबत में दिखाई दिए। बड़ी संख्या में घूम रहे लोगों को पुलिस और उनके खुद चाहने वाले उन्हें समझाते नजर आए। स्थिति यह हुई की लगभग 3 महीने बाद चौराहों पर पुलिस को यातायात कंट्रोल करना पड़ा और वन साइड यातायात लागू कर निकाला गया। बाजार निकले लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। बाजार में तमाम दुकानों पर भीड़ लगी दिखाई दी। बड़ी संख्या में लोग मास्क भी लगाए हुए थे, लेकिन बिना मास्क वाले लोग भी कम नहीं थे ।
अगर यही हाल रहा तो कोरोना से जिले को बचा पाना मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि बीते दिन ही यानी रविवार को जनपद में तीन पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनकी वजह से संबंधित क्षेत्र कंटोनमेंट जोन में आ गया है। गांव के गांव सील किए जा चुके हैं। इससे पहले भी शनिवार को कटरा खुदागंज में एक केस सामने आया था, जबकि रविवार को ददरौल और बंडा के गांव में कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुका है। इन सभी जगहों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।
गाइडलाइन जारी न होने पर जलालाबाद में रोज की तरह खुली दुकानें, उमड़ी भीड़
जलालाबाद। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से नगर में सुबह नौ बजे से एक बजे तक तथा बाद में एक बजे से छह बजे तक के समय को दो स्लॉटो में व्यवसायवार बांटकर दुकानें खुलवाई जा रही थी। सोमवार से लागू हुए नए लॉकडाउन के निर्देशों में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक अलग-अलग व्यापार के अनुरूप दुकानें खोलने के आदेश थे। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा समय संबंधी नया आदेश न जारी करने पर दुकानदारों में भ्रम की स्थिति बन गई और सभी तरह की दुकानें खुल गई। जिससे बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। इसको लेकर प्रशासन द्वारा ध्यान न दिए जाने से बाजार में भीड़भाड़ के साथ सामाजिक दूरी बनाने तथा मुंह को ढंक कर रखने की जरूरत नहीं समझी। एसडीएम सतीश चंद्रा ने बताया कि समय को परिवर्तित कर व्यवसायवार बने स्लाट के अनुरूप दुकानें खुलेगी जिसके तहत प्रथम स्लाट की सुबह आठ बजे से दो बजे तक तथा दूसरे स्लाट के व्यवसाय का समय दो बजे से आठ बजे तक रहेगा और इसका सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
मिर्जापुर।
कस्बे मे प्रशासन ने सुबह नौ से एक बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी थी। जिससे एक बजते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता था। सोमवार को चौथे चरण का लॉकडाउन समाप्त होते ही दुकानदारों ने राहत की सांस ली और अपनी दुकानों को सुबह आठ बजे ही खोल दिया। जिससे दस बजे ही बाजार मे ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस समय धान की पौध डालने का समय चल रहा है। सो किसान कहीं बीज का टोंटा न पड़ जाए। इसलिए दिन निकलते ही खाद, बीज और कृषि रक्षा की दुकानों पर उमड़ पड़े। जिससे बीज की दुकानों पर सामाजिक दूरी की अनदेखी होती रही। उधर पुलिस गंगा दशहरा मेले मे जाने वाले श्रद्धालुओं को रोकने मे व्यस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें