फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का युवक और जैतीपुर की महिला निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में बृहस्पतिवार को भी दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना मिली। इसमें एक युवक शहर के मोहल्ला बाबूजई का है और महिला जैतीपुर की है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर मोहल्ला बाबूजई निवासी करीब 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। पिता की दो दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी पॉजिटिव रिपोर्ट ब्लॉक जैतीपुर के गांव जौरापट्टी टाटरबाद निवासी एक महिला की आई है। वह चार जुलाई को नोएडा से लौटी थी। उसका सैंपल छह जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को महिला की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने देर रात दोनों संक्रमितों को कोविड 19 अस्पताल पहुंचा दिया है।
बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित महिला जैतीपुर की है, जबकि युवक शहर के मोहल्ला बाबूजई निवासी है। दोनों को कोविड अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें