प्रभातफेरी : श्री कृष्ण मंदिर से श्री राधानाम संकीर्तन मंडल की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी सुबह सात बजे।
प्रतियोगिता : सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से।
उर्स : तिलहर में हजरत हातिम अली शाह के उर्स में चादरपोशी सुबह 10 बजे से।
शुभारंभ : सेठ इनक्लेव स्थित एक्सिस बैंक बिल्डिंग में श्री रामकथा के लिए कार्यालय का शुभारंभ सुबह 10 बजे।
मंचन : तिलहर में रामलीला के दौरान दशरथ मरण की लीला का मंचन शाम पांच बजे से।