संविधान कथा : उद्देश्यिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आर्य समाज पार्किंग स्थल में संविधान कथा का आयोजन सुबह आठ बजे से।
टूर्नामेंट : शहीद ठाकुर रोशन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में क्राउन क्रिकेट एकेडमी व चौधरी क्रिकेट अकादमी पुवायां के बीच मैच सुबह नौ बजे से।
शिविर : आर्य महिला डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से।
वसंतोत्सव : श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में वसंतोत्सव का आयोजन सुबह 10 बजे से।
श्री रामकथा : मुमुक्षु महोत्सव के तहत एसएस कॉलेज मैदान पर श्री रामकथा का आयोजन दोपहर दो बजे से।
होली मिलन : प्रकाश हेल्थकेयर में रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन दोपहर दो बजे से।