शिविर : एनसीसी शिविर का आयोजन कैंट में सुबह 10 बजे से।
पुण्यतिथि : पूर्व सांसद स्व. शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से।
प्रदर्शनी : प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में दोपहर 12 बजे से।
श्रीराम कथा : अल्हागंज के बारह पत्थर देवस्थान परिसर में कथा वाचक पंडित सत्यदेव द्विवेदी कथा सुनाएंगे दिन में दो बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : बाबा मनोकरण मंदिर रेती में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दिन में दो बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : श्री रुद्रबाला जी धाम उस्मान बाग चौकी में भागवत कथा शाम छह बजे से।