जनसुनवाई
नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन सुबह 10 बजे से।
बैठक
निरीक्षण भवन शारदा नहर खंड में सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से।
-
श्रीराम कथा
अल्हागंज के बारह पत्थर देवस्थान परिसर में कथावाचक पंडित सत्यदेव द्विवेदी श्रीराम कथा सुनाएंगे दिन में दो बजे से।
-
श्रीमद्भागवत कथा
जैतीपुर के नवादा मोड़ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिन में दो बजे से।
-
दीपयज्ञ
हनुमतधाम पर अपने पूर्वजों और शहीदों की स्मृति पर दीप यज्ञ का आयोजन रात आठ बजे से।