परिनिर्वाण दिवस : पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से डॉ.बीआर आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि घंटाघर स्थित प्रतिमा पर सुबह नौ बजे होगी।
प्रशिक्षण: जीएफ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सुबह 10 बजे से।
क्रिकेट मैच : स्व.प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के मध्य मैच सुबह साढ़े दस बजे कृभको मैदान पर।
विद्युत शिविर : दिलाजाक स्थित पक्का कुआं के पास बिजली राहत योजना के अंतर्गत विद्युत शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
प्रशिक्षण शिविर : गन्ना शोध संस्थान में कृषक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे से।
पुष्पांजलि: सपा कार्यालय पर डॉ.बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि व गोष्ठी पूर्वाह्न 11 बजे से।
-कांग्रेस कार्यालय पर डॉ.आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।