योग शिविर : योग विज्ञान संस्थान की ओर से शिविर का आयोजन आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सुबह सात बजे से।
प्रदर्शनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास भवन परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 10 बजे से।
ज्योति कलशयात्रा : हरिद्वार से आई ज्योति कलशयात्रा मदनापुर क्षेत्र के गांवों में पहुंचेगी सुबह दस बजे।
शहीदी समागम : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से महान शहीदी समागम कार्यक्रम का आयोजन कचहरी स्थित गुरुद्वारे में दोपहर 12 बजे से।