शाहजहांपुर। जनपद की पुलिस ने बुधवार को मौके पर जाकर 31 शिकायतों का निस्तारण किया।
नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने बताया कि जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत पुलिस समस्याओं का समाधान कर रही है। थानों के चक्कर लगाने से निजात दिलाने के लिए पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के दरवाजे या विवाद स्थल पर पहुंचकर उनका निपटारा कर रही है। शिकायतों का समाधान व दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायत के समाधान के संबंध में संतुष्ट किया जा रहा है। शिकायतकर्ता को अब बार-बार थाने व उच्चाधिकारियों के पास आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। संवाद