फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाम और अतिक्रमण से कराह रहा शहर...दो माह में सुधार का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जाम और अतिक्रमण से कराह रहे शहर की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्षदों, व्यापारियों आदि ने अपने सुझाव दिए। तय हुआ कि दो महीने के अंदर सुझावों पर अमल कर व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों की हालत काफी ज्यादा खराब है। जेल रोड पर रोजाना ही जाम की स्थिति बनी रहती है। ई-रिक्शों की अधिकता व रूट निर्धारण नहीं होने के कारण लोगों को जाम में फंसकर दुश्वारियों से दो-चार होता पड़ता है। दूसरी ओर अतिक्रमण भी जाम का बड़ा कारण बन रहा है।
मुख्य मार्गों पर व्यवस्था में सुधार के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक हुई। इस बीच पार्षदों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, केमिस्ट एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए। बताया कि किस तरह जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी की बातों को सुनने के बाद कहा कि अतिक्रमण से निपटने के लिए ग्रिल के आगे सामान रखने वाले पर 1500 का जुर्माना लगाया जाए। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने वालों का चालान काटा जाए।
डीएम ने कहा कि बैठक में अतिक्रमण व यातायात में सुधार के लिए दिए गए सुझावों पर अमल किया जाए। जो ई-रिक्शा जिस सड़क पर चलने के लिए तय किए गए हैं, उसी पर चलाए जाएं।
नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बरसात से पहले सड़कें सही कराई जाएं
डीएम ने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से 109 सड़कों का कार्य कराया जाएगा। बरसात से पहले सड़कें सही कर ली जाएंगी। बरसात के बाद सभी सड़कों पर डामर का काम होगा। दिवाली तक सभी सड़कों का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें