शाहजहांपुर। शहर के बहादुरगंज, सदर बाजार और चौक मंडी में रविवार को करवाचौथ की खरीदारी हुई। इसके चलते बाजारों में भीड़भाड़ रही। बाजार की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहन का भार अधिक होने से जाम लगता रहा।
बहादुरगंज से सदर बाजार रोड पर ई-रिक्शों की आवाजाही के चलते जाम की समस्या बनी रही। घंटाघर से कच्चा कटरा वाली रोड पर सीतापुर आंख अस्पताल के पास भी जाम लगा। यहां पर सड़क के एक ओर वाहन पार्किंग की जाती है, जिसकी वजह से रोजाना ही यह स्थिति बनती है। मालखाना मोड़ के पास वाहन चालकों की जल्दबाजी के कारण जाम के हालात बने। संवाद