फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिटी बस परिचालकों ने की हड़ताल, पांच घंटे बाद काम पर लौटे

Fri, 02 Jun 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ककरा स्टेशन पर हड़ताल करते सिटी बस के परिचालक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिटी बस परिचालकों ने आठ माह से वेतन न मिलने पर बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। सभी ककरा स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। सिटी बस प्रबंधक संदीप लाहा ने 15 दिनों के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया तो पांच घंटे बाद काम पर लौट आए और बसों का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे सिटी बस के समस्त परिचालक ककरा स्टेशन पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि आठ माह से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि वेतन मांगने पर झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी देते हैं। वेतन न मिलने से उनके सामने परिवार के फरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।
सुबह 10:00 बजे सिटी बस प्रबंधक संदीप लाहा उनसे बात करने पहुंचे। उन्होंने 15 दिनों के भीतर भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस पर परिचालक मान गए और 10:00 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, अरुण यादव, सतेंद्र, इंद्रपाल, हितेंद्र, आशीष साहू, अंकुर त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, राघवेंद्र, अरुण प्रताप सिंह आदि परिचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें