जलालाबाद। दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में किशोरी साक्षी की निर्ममतापूर्वक की गई हत्या के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला। बाद में तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम अंजलि गंगवार को सौंपा।
इससे पहले रोडवेज परिसर में आयोजित सभा में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष मुनिराज सिंह ने कहा कि देश में एक षडयंत्र के तहत गैर संप्रदाय के युवा हाथ में कलावा बांधकर हिंदू किशोरियों को अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके खिलाफ कठोर कानून बने और ऐसा कृत्य करने वालों को सजा देने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो।
इस मौके प्रांतीय मंत्री अर्पित गुप्ता, जिलाध्यक्ष विपिन सिंह छोटू, मंत्री सुमित गुप्ता, तहसील अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल, सचिन पांडे, राजकुमार सिंह, सौरभ वर्मा, पवन कुमार, हरेंद्र प्रताप, सोनू पांडे, रंजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
दो सौ ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
जलालाबाद। कोतवाली पुलिस ने दो सौ ग्राम अफीम के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल प्रवीण सोलंकी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस ने गांव भुडिया भूड़ तिराहे से पास से गांव करदोला निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो सौ ग्राम अफीम मिली। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसका भाई झारखंड से अफीम लाता है। इसे अजय होटलों, ढाबों पर सप्लाई करता है। संवाद